Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

Uttarakhand: रुड़की में डिवाइडर से टकराई कार, 4 लोगों की मौत, पांच घायल

उत्तराखंड के रुड़की में गुरुवार रात एक स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब मेरठ के दौराला से रुड़की में शादी समारोह में शामिल होने आ रही स्कॉर्पियो कार मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में गुड़ मंडी के चौराहे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। 

दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दो की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भेज दिया है।