Breaking News

चक्रवात मुरासु के कारण आंध्र प्रदेश में उखड़े पेड़     |   यूपी में आज बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा     |   जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता     |   'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ सड़कों पर उतरेगी BJP, यूपी के 6 क्षेत्रों में पदयात्रा     |   ट्रंप प्रशासन को SC से झटका, कैलिफोर्निया के 20 हजार बैलेट गिनने पर रोक की मांग खारिज     |  

UP: अलीगढ़ में किसान की हत्या, शरीर पर गहरे चोट के निशान

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक किसान की उसके खेत में हत्या कर दी गई। लोगों ने खेत में किसान का शव रविवार सुबह देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक भगवती प्रसाद इगलास थाना क्षेत्र के नागला अहीवासी गांव का रहने वाला था। 

इगलास के सीओ कृष्ण गोपाल ने कहा कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है। 

उन्होंने कहा, "हमें नगला अहिवासी के इगलास पुलिस स्टेशन में सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के पश्चात फोरेंसिट टीम के साथ इंस्पेक्शन किया गया। संबंधित मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम द्वारा दी जाने वाली सूचना के आधार पर अधिकृत कार्रवाई की जाएगी। घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। जल्द ही घटना का समाधान करते हुए संबंधित व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जाएगा। मौैके पर शांति-व्यवस्था से संबंधित किसी प्रकार की समस्या नहीं है।"

मृतक के भतीजे बुद्धपाल ने देखा कि उसके गले, सिर और गर्दन पर चोट के निशान थे। उन्होंने कहा, "पता चला तो भागे चले आए यहां पे। यहां पे देखा तो गर्दन कटी हुई है। चोट लगी हुई है।" मृतक के बारे में गांववालों ने कहा कि वो तंत्र विद्या की साधना करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।