Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

Uttarakhand: बुकिंग में बढ़ रही है साइबर ठगी, सैलानियों और होटल मालिकों से सावधानी बरतने की अपील

कल्पना कीजिए कि आप नैनीताल की खूबसूरत झील में या जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में कुदरती खूबसूरती के बीच सुकून से छुट्टियां मनाने की योजना बनाते हैं। पैसे देकर ऑनलाइन होटल बुक करते हैं। और जब वहां पहुंचते हैं तो पता चलता है कि आप साइबर ठगी के शिकार हो चुके हैं। नैनीताल के होटल मालिकों ने बताया कि हाल में कई सैलानियों को साइबर ठगी का शिकार होना पड़ा है। 

साइबर ठग लोकप्रिय होटलों और रिसॉर्ट की नकली वेबसाइट बनाते हैं। ये देखने में बिल्कुल असली वेबसाइट जैसे लगते हैं। अक्सर सैलानी इनकी जाल में फंस जाते हैं। साइबर ठगी का असर ना सिर्फ सैलानियों पर, बल्कि होटल कारोबारियों पर भी पड़ रहा है। अक्सर ठगी के शिकार सैलानी छुट्टी मनाने की योजना रद्द कर देते हैं, वापस लौट जाते हैं और होटलों की कमाई कम हो जाती है।

अधिकारी सैलानियों से अपील कर रहे हैं कि वे प्रामाणिक वेबसाइटों से ही बुकिंग करें। साथ ही साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई की भी कोशिश की जा रही है। बेशक उत्तराखंड में साइबर ठगी का जोखिम कम करने की कोशिश की जा रही हो, फिर भी अधिकारी सैलानियों और होटल मालिकों से पूरी सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं।