Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

Haryana: नूंह में फर्जी सिम कार्ड रैकेट का भंडाफोड़, पांच लोग गिरफ्तार

Haryana: हरियाणा के नूंह में साइबर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी में शामिल पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग झूठे विज्ञापनों का लालच देकर लोगों को ठगने के लिए नकली सिम कार्ड और नकली सोशल मीडिया अकाउंट का इस्तेमाल करते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से नकली सिम, मोबाइल फोन और डिजिटल टूल्स बरामद किए हैं।

एएसपी आयुष यादव ने बताया, "हमने पांच साइबर अपराधियों को पकड़ा है। उनके नाम शौकीन, आदिल, खालिद, नसीम और वसीम हैं। हमें सिम, मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिले हैं। ये सोशल मीडिया वेबसाइटों पर ऑनलाइन विज्ञापन चलाते थे। विज्ञापन देते थे कि आपको ये चीज इतनी कम कीमत पर मिलेगी। इस तरह पीड़ित उनके जाल में फंस जाते थे।"

इसी तरह के एक और मामले में पुलिस ने राशिद को भी गिरफ्तार किया है, जो नकली सिम कार्ड का रैकेट चला रहा था और इन सिम को साइबर जालसाजों को बेच रहा था। राशिद के नकली सिम का इस्तेमाल तमिलनाडु और तेलंगाना सहित कई राज्यों में लगभग 90 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के लिए किया गया था।