Breaking News

भवानीपुर सीट के रुझानों में ममता बनर्जी पीछे चल रही हैं, बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी उनसे आगे चल रहे हैं     |   रुझानों में एक बार फिर बंगाल में बीजेपी से आगे निकली टीएमसी     |   असम के शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बहुमत, 126 सीटों में से 71 पर बीजेपी आगे     |   बारामती उपचुनाव: डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार चल रहीं आगे     |   भवानीपुर सीट के रुझानों में ममता बनर्जी पीछे चल रही हैं, बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी उनसे आगे चल रहे हैं     |  

UP: गोंडा में एसयूवी सरयू नहर में गिरी, 11 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, चार घायल

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के इटियाथोक क्षेत्र में रविवार को एक एसयूवी के सरयू नहर में गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए। पुलिस ने ये जानकारी दी। इटियाथोक थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि एसयूवी सवार श्रद्धालु मोतीगंज थाना क्षेत्र के सिहागांव गांव से खरगूपुर स्थित प्रसिद्ध पृथ्वीनाथ मंदिर में पवित्र जल चढ़ाने जा रहे थे, तभी बेलवा बहुता के पास यह दुर्घटना हुई। 

राय ने बताया कि एसयूवी में चालक सहित 15 लोग सवार थे। वाहन का नियंत्रण खो जाने के कारण यह सड़क से उतरकर नहर में पलट गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों और बचाव दल की मदद से डूबे हुए वाहन से महिलाओं, पुरुषों और बच्चों सहित 11 शव निकाले गए। 

पुलिस ने बताया कि चार अन्य यात्रियों को बचाया गया जिनकी हालत गंभीर हैं, उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है और अधिकारियों को घायलों को सर्वोत्तम उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की