Breaking News

मशहूर शूटर जसपाल राणा का निधन, अस्पताल में चल रहा था इलाज     |   छत्तीसगढ़: 'पुष्पा' की तरह हो रही 'सागौन' लकड़ी की तस्करी को पुलिस ने किया नाकाम     |   होर्मुज स्ट्रेट में US सेना ने ईरान के दो ड्रोन मार गिराए     |   भारत में 2024 में सड़क हादसों से 1.77 लाख लोगों की मौत, हर घंटे 20 लोगों ने गंवाई जान: सरकारी रिपोर्ट     |   दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग, तीन की मौत     |  

Chandigarh: ईडी ने पीएमएलए के नए मामले में पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को किया गिरफ्तार

Chandigarh: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को उनके और उनसे कथित तौर पर जुड़े कुछ संगठनों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के एक नए मामले में गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि अरोड़ा को मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत हिरासत में लिया गया। ये गिरफ्तारी चंडीगढ़ स्थित उनके आधिकारिक आवास पर तड़के से की गई छापेमारी के बाद हुई।

अधिकारियों ने दावा किया कि अरोड़ा (62) जांच के दौरान "सहयोग नहीं कर रहे थे"। उन्हें शनिवार को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा, जहां एजेंसी विस्तृत पूछताछ के लिए उनकी हिरासत मांगेगी। ईडी ने इस कार्रवाई के तहत उत्तर भारत के पांच परिसरों में तलाशी ली।

छापेमारी में दिल्ली के दो परिसर और गुरुग्राम के उद्योग विहार स्थित हैंपटन स्काई रियल्टी लिमिटेड नामक कंपनी का परिसर भी शामिल था।