Breaking News

चक्रवात मुरासु के कारण आंध्र प्रदेश में उखड़े पेड़     |   यूपी में आज बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा     |   जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता     |   'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ सड़कों पर उतरेगी BJP, यूपी के 6 क्षेत्रों में पदयात्रा     |   ट्रंप प्रशासन को SC से झटका, कैलिफोर्निया के 20 हजार बैलेट गिनने पर रोक की मांग खारिज     |  

मेरठ: मनचलों के डर से छात्रा घर में कैद, स्कूल जाते समय मनचले करते थे छेड़छाड़

मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की रहने वाली कक्षा 9 की नाबालिग छात्रा ने गांव के ही रहने वाले मनचलों के डर से स्कूल छोड़ दिया। वह घर में कैद होने को मजबूर हो गई। छात्रा के परिवार वालों का आरोप है कि आरोपी मनचले पुलिस से मामले की शिकायत पुलिस से करने पर रेप की धमकी दे रहे थे।

जहां पीड़िता के परिवार वालों ने मामले की शिकायत पुलिस से की, तो आरोपियों ने पुलिस के सामने पीड़िता के परिवार वालों पर जानलेवा हमला करते हुए पथराव कर दिया था। पथराव का वीडियो वायरल हो रहा है। पीड़ित परिवार वायरल वीडियो लेकर गुरूवार को एसएसपी ऑफिस पहुंच गया और अधिकारियों से आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की है।

आपको बता दे मुंडाली थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की रहने वाली कक्षा 9वीं की 11 साल की नाबालिग छात्रा के साथ उसके गांव के रहने वाले मनचले काफी समय से छेड़छाड़ कर रहे थे। छात्रा ने मामले की जानकारी अपने परिवार वालों को दी छात्रा के परिवार वाले मनचलों के घर पहुंचे।

जहां पर उन्होंने विरोध जताकर मामले की शिकायत पुलिस से करने की बात कही तो आरोपी मनचलों ने छात्रा के परिवार वालों पर जानलेवा हमला बोल दिया। परिवार के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंच गई। जिसके बाद मनचलों ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर पुलिस के सामने पीड़ित परिवार पर पथराव कर दिया। पथराव का वीडियो वायरल हो रहा है।

वही पीड़ित परिवार का आरोप है की शिकायत के बाद भी थाना पुलिस ने आरोपी मनचलों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी अब नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की धमकी दे रहे हैं। गुरूवार को पीड़ित परिवार छात्रा को लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचा और मनचलों पर कार्यवाही की मांग की। मामला संज्ञान में आने पर जन सुनवाई अधिकारी एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्र ने पीड़ित परिवार को जल्द आरोपियों पर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।