Breaking News

देवास TI दिलीप पुरी को कुचलने वाले ट्रक ड्राइवर का हुआ शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली     |   राहुल गांधी आज संगरूर से पंजाब में चुनावी कैंपेन का करेंगे आगाज     |   गुरुग्राम में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, बढ़ते प्रदूषण के बीच प्रशासन का आदेश     |   नितिन नवीन आज गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च की अगुवाई करेंगे     |   रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की साजिश नाकाम     |  

UP Crime: क्रिकेट खेलने को लेकर दो पक्षों में विवाद, जमकर चले पत्थर और लाठी-डंडे

मेरठ देहात में क्रिकेट खेलने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया और दोनों ही पक्ष के युवक आपस में भिड़ गए आरोप है कि विवाद में जमकर पथराव हुआ लाठी डंडे भी चले जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों ही पक्ष ने एक दूसरे खिलाफ तहरीर दी है पुलिस ने जांच की बात कही है।

क्या था पूरा मामला
दरअसल, पूरा मामला मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के अगवानपुर का है। जहां बिजली घर के पास सूखे तालाब में गांव के बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। रविवार को क्रिकेट खेलते खेलते किसी बात को लेकर दोनों ही पक्षों में विवाद हो गया विवाद कितना बढ़ा की बच्चों से विवाद होता हुआ गांव के युवकों में भिड़ंत हो गई। आरोप है कि विवाद के बाद दोनों पक्षों में पत्थर चले और जमकर लाठी डंडे चले इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जैसे तैसे मामले को शांत कराया।

वहीं इस मामले में मेरठ के एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि थाना परीक्षितगढ़ के अगवानपुर गांव में कल दो पक्षों के बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। जिनमें वहां वाद विवाद हो गया और इसके बाद गांव में बड़े लोग भी विवाद में उतर आए। दोनों पक्ष में विवाद और मारपीट की घटना हुई इस मामले में पूरी जानकारी की जा रही है जो लोग इसमें शामिल हैं उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष के बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे व्हाइट बॉल को लेकर के कुछ आपस में इनमें विवाद हुआ। 

रिपोर्ट- प्रदीप शर्मा