Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

अस्पताल के CCTV में रिकॉर्ड हुई घिनौनी करतूत, पीड़िता ने 3 लोगों पर लगाया गैंगरेप का आरोप

मेरठ के अस्पताल में एक युवती के साथ सेक्सुअल हैरेसमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक युवती को जबरन खींच रहा है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद अब पीड़िता न्याय की गुहार लगाने एसएसपी ऑफिस पहुंच गई। जहां उसने अस्पताल मालिक समेत तीन लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है।

दरअसल, पूरा मामला मेरठ के थाना मेडिकल क्षेत्र के एम एस ग्लोबल हॉस्पिटल का है। जहां कुछ दिन पहले बिहार के रहने वाली एक युवती मेडिकल स्टाफ के तौर पर अप्वॉइंट की गई। इसके बाद नौकरी लगवाने का उलाहना देते हुए अस्पताल मालिक और उसके दोस्तों ने युवती के साथ घिनौनी करतूत को अंजाम दे डाला। इस सेक्सुअल हैरेसमेंट का एक वीडियो अस्पताल के सीसीटीवी कैमरा में रिकॉर्ड हो गया। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लड़की की माने तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है। और उसे पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला जा रहा है। लेकिन अब इस मामले की शिकायत उसने मेरठ पुलिस से कर दी है। पुलिस अधिकारियों की माने तो मामले का संज्ञान लेते हुए अस्पताल के सीसीटीवी खांगाले जा रहे हैं। साथी लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। ताकि हकीकत सामने आ सके। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्ट- प्रदीप शर्मा