Breaking News

दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा; 16 फ्लाइट्स कैंसिल, 132 लेट     |   राम रहीम को 7 साल में 17वीं बार मिली पेरोल     |   TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को राहत, कलकत्ता हाई कोर्ट ने दी अंतरिम सुरक्षा     |   पाकिस्तान बॉर्डर के पास अभ्यास करेगा अमेरिकी F35 फाइटर जेट     |   तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखा     |  

दिल्ली: मंदिर के अंदर चाकू से हमले में पुजारी की पत्नी की मौत

रविवार को पूर्वी दिल्ली के शाहदरा में एक मंदिर के अंदर चाकू लिए एक आदमी ने हमला कर दिया, जिसमें मंदिर के पुजारी की पत्नी की मौत हो गई और मौके पर मौजूद एक दूसरी महिला घायल हो गई। मृतक की पहचान कुसुम शर्मा (48) के रूप में हुई है, उन पर दोपहर करीब 12 बजे श्री ज्वाला माता मंदिर में सिर पर हमला किया गया था।

शर्मा को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। एक दूसरी महिला जो पीड़ित से मंदिर में मिलने आई थी और उसे बचाने की कोशिश कर रही थी, वह भी इस घटना में घायल हो गई। मृतक के पति और मंदिर के पुजारी राजेश शर्मा ने आरोप लगाया कि पुलिस किसी को भी क्राइम स्पॉट के पास नहीं आने दे रही है, और सबूतों को मिटाने में लगी हुई है।