Breaking News

पश्चिम बंगाल के फालता में टीएमसी नेता जहांगीर खान को पुलिस ने हाफ पैंट में घुमाया     |   ईरान ने अमेरिकी हमले की निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन बताया     |   स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अगली सूचना तक बंद रहेगा: पर्शियन गल्फ वॉटरवे मैनेजमेंट अथॉरिटी     |   '2047 तक विकसित भारत का संकल्प‘, NDA की बैठक में बोले गृह मंत्री अमित शाह     |   ‘पीएम मोदी ने देशहित को हमेशा ऊपर रखा’, NDA की मीटिंग में अमित शाह ने कहा     |  

दिल्ली क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी कामयाबी, ड्रग तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़

दिल्ली क्राइम ब्रांच को एक बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच ने ड्रग तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है साथ ही इस मामले में एक महिला सहित तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से 41.5 किलो मारिजुआना (गांजा) बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 20.75 लाख रुपये है।

पुलिस ने मामले की जांच तो पता चला कि तस्करी का सामान ट्रेन के जरिए ओडिशा से दिल्ली ले जाया गया था। सभी आरोपित एक परिवार की तरह सफर  करते थे। यही वजह थी कि कोई उन पर शक नहीं कर सकता था। पुलिस ने जो भारी मात्रा में ड्रग्स पकड़ा था उसे ओडिशा से खरीदा गया था और दिल्ली, एनसीआर समेत भारत के दूसरे हिस्सों में बेचने की योजना थी।

आरोपितों में एक नाबालिग लड़की भी शामिल है। पुलिस ने तीनों आरोपितों को शकूर बस्ती रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा।