Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

कार में चल रहा था एसी, दिल्ली पुलिस इंस्पेक्टर की दम घुटने से मौत

Delhi: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक कार से दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान जीतपुरा निवासी 51 वर्षीय बलवंत के रूप में हुई है। पुलिस ने सामान्य कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बाद में परिजनों को सौंप दिया।

कैसे हुई मौत?
थाना धारूहेड़ा पुलिस के अनुसार, बलवंत दिल्ली पुलिस में तैनात थे और धारूहेड़ा स्थित विपुल गार्डन सोसायटी में उनका मकान भी है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार देर रात ड्यूटी खत्म करने के बाद वह अपनी कार से धारूहेड़ा पहुंचे। हाईवे पर एक ढाबे के पास उन्होंने कार खड़ी की और उसमें एसी चलाकर सो गए।

बुधवार सुबह जब उनकी गाड़ी उसी स्थान पर खड़ी दिखी तो लोगों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार खोली तो बलवंत बेहोशी की हालत में मिले। तुरंत उन्हें रेवाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

दम घुटने से मौत
डॉक्टरों के मुताबिक, गाड़ी बंद रहने और लंबे समय तक एसी चलने के कारण ऑक्सीजन की कमी हो गई। यही वजह रही कि दम घुटने से उनकी मौत हो गई।