Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

सीएम रेखा गुप्ता ने इमारत ढहने वाली जगह मुस्तफाबाद का दौरा किया, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का दिया आश्वासन

New Delhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को मुस्तफाबाद इलाके में बहुमंजिला इमारत ढहने वाली जगह का दौरा किया। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, "बहुत ही सेंसिटिव विषय है कि जिस तरीके से ऐसी कमजोर बिल्डिंग का निर्माण हो रहा है, उसके सारे नियमों को ताक पर रखकर के इस तरह की भवन निर्माण में जो अधिकारी दोषी हैं, उनको भी सजा मिलनी चाहिए जो कॉन्ट्रैक्टर या जो बिल्डर उसमें लगा है, उसको भी सजा मिलनी चाहिए।"

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार की सुबह उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शक्ति विहार इलाके में एक बहुमंजिला आवासीय इमारत ढह गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और कई लोग मलबे में दब गए।