Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

मशहूर पान मसाला कंपनी के मालिक की पुत्रवधू ने की आत्महत्या, वैवाहिक कलह का लगाया आरोप

Delhi: दक्षिण दिल्ली में कमला पसंद पान मसाला कंपनी के मालिक की 40 वर्षीय बहू ने कथित तौर पर अपने घर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को ये जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पान मसाला कंपनी के मालिक कमल किशोर चौरसिया की बहू दीप्ति चौरसिया की शादी 2010 में हुई थी। मंगलवार को महिला के पति ने उसे घर में फंदे से लटका हुआ पाया।

पुलिस के मुताबिक पति उसे सफदरजंग अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि झगड़ों की वजह से दोनों अलग-अलग घरों में रह रहे थे। जांच के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें महिला ने वैवाहिक कलह का आरोप लगाया था।

पुलिस ने बताया कि एक डायरी भी जब्त की गई है, जिसमें उसके पति के साथ नियमित विवादों का कई बार जिक्र है। दीप्ति के भाई ऋषभ ने आरोप लगाया कि उसके साथ लगातार दुर्व्यवहार किया जाता था और उसके पति के विवाहेतर संबंध थे।

उन्होंने आगे कहा, "हमें नहीं पता कि उसकी हत्या की गई या आत्महत्या।" इस बीच कंपनी के मालिक चौरसिया के पारिवारिक वकील राजेंद्र सिंह ने कहा कि वैवाहिक कलह के आरोप "निराधार" हैं।

सिंह ने कहा, "मीडिया में जो भी बताया जा रहा है वह पूरी तरह से झूठ है। सुसाइड नोट में कोई आरोप नहीं है। उन्होंने इसके लिए किसी का नाम नहीं लिया है। हम पुलिस के साथ सहयोग कर रहे हैं। हमें आत्महत्या का कारण नहीं पता है।"

मीडिया से सिंह ने कहा, "जो कुछ भी हुआ वो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। हम सभी को इसका अफसोस है, और दोनों परिवारों ने फैसला किया है कि उनका अंतिम संस्कार सौहार्दपूर्ण ढंग से किया जाएगा, क्योंकि हम उन्हें पूरा सम्मान देना चाहते हैं।" पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं और आगे की जांच जारी है।