Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

Meerut: शादीशुदा महिला को लेकर फरार हुआ सिपाही, पति ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार

मेरठ में एक सिपाही पर शादीशुदा महिला को लेकर फरार होने का आरोप लगा है सिपाही अलीगढ़ का रहने वाला है और उसकी पोस्टिंग फिलहाल मेरठ के थाना जानी में है महिला का पति पत्नी की बरामदगी के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है और पत्नी को वापस पाने के लिए गुहार लगा रहा है।

दरअसल, पूरा मामला अलीगढ़ के थाना सहनी गेट क्षेत्र के हनुमान पुरी के रहने वाले सौरभ सिंह पुत्र ओमप्रकाश की शादी करीब 3 साल पहले ज्योत्सना निवासी नई बस्ती थाना कोतवाली जिला कासगंज के साथ 3 साल पहले हुई थी। सौरभ सिंह का आरोप है कि लगभग एक साल पहले अलीगढ़ के ही रहने वाले पुलिस के सिपाही के पद पर मेरठ में तैनात दीपक यादव से फेसबुक पर उसकी बातचीत होने लगी। जिसका सौरभ ने विरोध किया तो घर में क्लेश रहने लगी। सौरभ का आरोप है की बीती 3 तारीख को दीपक यादव उसकी पत्नी ज्योत्सना को लेकर फरार हो गया है।

सौरभ का कहना है कि सिपाही के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि सिपाही की पोस्टिंग मेरठ के जानी थाने में चल रही है। मंगलवार को पीड़ित पति सौरभ एसएसपी ऑफिस पहुंचा और सिपाही के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की और साथ ही अपनी पत्नी को वापस दिलाने की गुहार लगाई।

वहीं सौरभ सिंह ने बताया कि वह अलीगढ़ जिले का रहने वाला है और दीपक नाम का लड़का उस पत्नी को लेकर फरार हो गया है। दीपक फिलहाल पुलिस में मेरठ के जानी थाने में तैनात है। सौरभ का कहना है की उस की पत्नी की दीपक से फेसबुक के द्वारा मुलाकात हुई थी। दीपक भी पहले से शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। उसने आगे बताया कि उसकी शादी को 3 साल हो गए हैं। दीपक की लगातार पत्नी से बात हो रही थी और उसकी पत्नी 3 तारीख से अलीगढ़ से ही लापता है। इस मामले में वह अधिकारियों से मिला है जिन्होंने जांच के आदेश दिए हैं।