Breaking News

देवास TI दिलीप पुरी को कुचलने वाले ट्रक ड्राइवर का हुआ शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली     |   राहुल गांधी आज संगरूर से पंजाब में चुनावी कैंपेन का करेंगे आगाज     |   गुरुग्राम में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, बढ़ते प्रदूषण के बीच प्रशासन का आदेश     |   नितिन नवीन आज गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च की अगुवाई करेंगे     |   रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की साजिश नाकाम     |  

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर का सराहनीय कार्य, अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश

थाना ईकोटेक प्रथम व स्वाट टीम के संयुक्त प्रयास से अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए पंखिया गिरोह के 02 वांछित अभियुक्तों को 21 बने 03 अधबने तमंचे, कारतूस व तमंचे बनाने के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया।

थाना इकोटेक प्रथम पुलिस व स्वाट टीम के द्वारा टैक्निकल इंटेलीजेंस व मैनुअल सूचना के आधार पर संयुक्त रुप से दिनांक 18.04.24 को 02 वांछित अभियुक्त जुबेर पुत्र इदरीश और मसील पुत्र नसीबुल को अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री के साथ यमुना पुस्ते के पास टेक ज़ोन 1 प्लॉट नम्बर 9 निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट में से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में शस्त्र, कारतूस व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए है।

अपराध का तरीका
अभियुक्तगण जिला फतेहगढ़ व जिला शाहजहांपुर गंगा कटरी क्षेत्र मे निवास करने वाले पंखिया गिरोह के सक्रिय सदस्य है, जो उनके साथ मिलकर घरों मे चोरी/डकैती की घटनाओ को अंजाम देते है और गिरोह के सदस्यों को शस्त्र मुहैया कराते है। अभियुक्तों के साथियों द्वारा वर्ष 2022 मे थाना बीटा 2 क्षेत्रांतर्गत मर्चेन्ट नेवी के चीफ इंजीनियर के घर डकैती की घटना को अंजाम दिया और अभी कुछ दिन पूर्व अभियुक्तगण बीटा 2 पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के बाद मौके से अपना ऑटो छोड़ फरार हो गए थे।