Breaking News

कुवैत में ईरानी ड्रोन हमला, सेना ने कई ड्रोन मार गिराने का दावा     |   ‘देशहित सर्वोपरि’, लोकमान्य तिलक पुरस्कार समारोह में बोले NSA अजीत डोभाल     |   राहुल गांधी और पप्पू यादव के खिलाफ FIR की मांग, राम मंदिर चढ़ावा विरोध प्रदर्शन पर शिकायत     |   CWG 2026: मुक्केबाजी में प्रीति पवार ने जीता स्वर्ण पदक     |   CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च की दिल्ली लक्ष्मी योजना, आज से रजिस्ट्रेशन शुरू     |  

बेंगलुरु में बाल तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, सात 'एजेंट' हुए गिरफ्तार

बेंगलुरु में बाल तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त बी दयानंद ने मंगलवार को कहा कि शहर में सात लोगों की गिरफ्तारी के साथ बाल तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है। उन्होंने कहा कि इसमें डॉक्टरों की संलिप्तता का भी संदेह है।

एक 20 दिन के बच्चे को तब बचाया गया जब गिरोह को यहां राजराजेश्वरी नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में देखा गया था। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान सुहासिनी, गोमती, कन्नन रामास्वामी, हेमलता, शरण्या, महालक्ष्मी और राधा के रूप में की गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि राजराजेश्वरी नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

गिरोह कथित तौर पर चोरी करने और फिर नवजात शिशुओं को निःसंतान दंपत्तियों को "उच्च कीमत" पर बेचने में शामिल था। बेंगलुरु में बेचे गए अधिकांश बच्चों को पड़ोसी राज्य तमिलनाडु से लाए जाने का संदेह है। पुलिस आयुक्त ने संवाददाताओं से कहा, "यह एक बड़ा रैकेट है जिसमें तस्करी किए गए बच्चों को नि:संतान माता-पिता को आठ लाख रुपये से 10 लाख रुपये में बेचा जाता है। केंद्रीय अपराध शाखा की पूछताछ में पता चला है कि उन्होंने अब तक 10 बच्चे बेचे हैं।"