Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

लखनऊ हवाई अड्डे पर चार्टर्ड अकाउंटेंट की मौत, परिवार ने एयरपोर्ट अधिकारियों पर लगाया लापरवाही का आरोप

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में पिछले सप्ताह लखनऊ हवाई अड्डे पर मृत चार्टर्ड अकाउंटेंट अनूप पाण्डेय के परिवार ने सोमवार को आरोप लगाया कि उनकी मौत हवाई अड्डा अधिकारियों की लापरवाही के कारण हुई। कानपुर निवासी अनूप एक शादी समारोह में शामिल होने लखनऊ आए थे और उन्हें बेंगलुरू वापस जाना था।

परिवार का आरोप है कि हवाई अड्डे पर सही मेडिकल मदद नही मिली और सुरक्षा कर्मचारियों ने ही उन्हें सीपीआर दिया। उनका दावा है कि वहां एंबुलेंस की सुविधा नहीं थी और अगर उन्हें समय पर अस्पताल ले जाया जाता, तो शायद उनकी जान बच जाती।

अनूप पाण्डेय के भतीजे अतुल दीक्षित ने कहा, "एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था। मौके पर कोई डॉक्टर या मेडिकल टीम मौजूद नहीं थी, सिर्फ कुछ ग्राउंड स्टाफ मौजूद थे। उनके आस-पास भीड़ जमा हो गई थी और बाद में हमने जो वीडियो देखे, उनसे ऐसा लगा कि वे शुरू में वे ठीक हो गए थे। लेकिन, समय पर सही इलाज न मिलने की वजह से उनकी जान चली गई।"