Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

सोनीपत में छुट्टी पर आए सीआरपीएफ जवान की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

Haryana: हरियाणा के सोनीपत जिले में सोमवार सुबह एक सीआरपीएफ जवान की उसके गांव में कथित तौर पर दो युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि ये घटना दोपहिया वाहन पर सवार दो युवकों ने की।

पुलिस को शक है कि कांवड़ यात्रा के दौरान सीआरपीएफ जवान से झगड़ा करने वाले युवक इसमें शामिल हो सकते हैं। पुलिस ने बताया कि जवान कृष्ण की उम्र लगभग 30 साल थी और वो छुट्टी पर अपने घर आया था। 

सोमवार तड़के घर लौट रहे कृष्ण पर गोली चलाने के बाद दोनों संदिग्ध फरार हो गए। एसएचओ ने बताया कि सीआरपीएफ जवान के परिवार में उसकी पत्नी और एक बच्चा है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।