Breaking News

PM मोदी ने ओमान के सुल्तान और कुवैत के क्राउन प्रिंस से बात की     |   अरविंद केजरीवाल कल मनीष सिसोदिया के घर पर होली मनाएंगे     |   कतर के विदेश मंत्रालय ने कहा कि कल ईरानी जेट विमानों को मार गिराने से पहले चेतावनी दी गई थी     |   तमिलनाडु कांग्रेस चीफ बोले- DMK के साथ गठबंधन के लिए बातचीत जारी     |   पूर्ण चंद्र ग्रहण शुरू, चंद्रोदय होते ही भारत के कई हिस्सों में आएगा नजर     |  

Delhi: चेन झपटमारी के आरोप में भाई-बहन गिरफ्तार, बंटी-बबली के नाम से थे फेमस

Delhi: दिल्ली पुलिस ने नशे के आदी भाई-बहन को गिरफ्तार किया है, जिन्हें 'बंटी-बबली' की जोड़ी कहा जाता है। इन पर दक्षिणी दिल्ली और आसपास के इलाकों में महिलाओं से सोने की चेन झपटने का आरोप है। एक अधिकारी ने सोमवार को ये जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान नीलम उर्फ रीता (24) और उसके 17 साल के भाई के रूप में हुई है, दोनों अंबेडकर नगर के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों भाई-बहन नशे के आदी हैं और आपराधिक पृष्ठभूमि वाले परिवार से हैं।

उनका पिता भी कभी 'ठक-ठक' गिरोह के सदस्य थे जो 2018 में उत्तर प्रदेश में 40 लाख रुपये की डकैती में शामिल थे, जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी। बाद में एक मुठभेड़ में घायल होने के बाद, वो अब व्हीलचेयर पर है। पुलिस ने बताया कि उनके पास से सोने की चार चेन और अपराध में इस्तेमाल एक स्कूटर बरामद किया गया है।

दक्षिण दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अंकित चौहान ने कहा, "हाल के हफ्तों में मालवीय नगर, कोटला मुबारकपुर और कर्तव्य पथ से स्कूटर सवार एक लड़के और एक लड़की द्वारा चेन झपटमारी की कई घटनाएं सामने आई हैं। सभी मामलों में, लड़की चेन छीन लेती थी और लड़का तेजी से भाग जाता था।"

पुलिस ने बताया कि 50 से ज्यादा कैमरों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर, संदिग्धों का दक्षिणपुरी इलाके में होने का पता चला। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक संक्षिप्त अभियान के बाद उन्हें साकेत के पुष्प विहार से गिरफ्तार कर लिया गया।