Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

दिल्ली के स्कूलों में बम धमकी की गुत्थी सुलझ गई? पुलिस के हाथ आया 12वीं का लड़का

देश की राजधानी दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी लागातर आती रहती है. इस धमकी ने दिल्ली पुलिस की नींद, चैन सब गायब कर रखी थी. पहले धमकी भरे कॉल आते थे और जब पुलिस जांच में जुटती थी तो पता चलता था कि ये धमकी भरे कॉल फर्जी हैं. अब इस मामले में दिल्ली पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है. दिल्ली के कई स्कूलों में बम की झूठी ईमेल करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक लड़के को पकड़ा है.

दिल्ली के कई स्कूलों में बम की झूठी ईमेल करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक लड़के को पकड़ा है. दिल्ली पुलिस आज इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली है. माना जा रहा है कि दिल्ली के तमाम स्कूलों में बम की धमकी भरे ईमेल्स भेजने का मामला सुलझ गया है.

क्यों भेजा था मेल पता चल गया
पुलिस ने मामले में जिसे पकड़ा है वह 12वीं का छात्र है. नाबालिक छात्र 6 बार मेल भेज चुका है. हर बार छात्र ने अपने स्कूल के अलावा कई और स्कूलों को मेल भेजा था. एक बार 23 स्कूलों को एक साथ मेल भेज दिया था. किसी को शक ना हो इसीलिए उसने दूसरे स्कूलों को भी मेल सीसी किया था. छात्र स्कूल में एग्जाम नहीं देना चाहता था इसलिए उसने ये मेल्स भेजे.

कई बार मिल चुका है धमकी
8 दिसंबर 2024 को दिल्ली के 40 से अधिक स्कूलों को धमकी मिली थी. रात करीब 11:38 बजे धमकी भरा ईमेल आया था. इनमें डीपीएस आरके पुरम और पश्चिम विहार के जीडी गोयनका स्कूल भी शामिल थे. धमकी में दावा किया गया था कैंपस में बम लगाए गए हैं. मेल में कहा गया कि अगर बम फटे तो भारी नुकसान होगा. मेल भेजने वाले ने ब्लास्ट रोकने के एवज में 30 हजार डॉलर की मांग की थी. इसके बाद 13 दिसंबर को भी दिल्ली के 16 स्कूलों को फिर से बम से उड़ाने की धमकी का कॉल आया था.