Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

मुंबई से दिल्ली आ रही IndiGo फ्लाइट पर बम धमकी, एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई सुरक्षा

New Delhi: सोमवार सुबह लगभग 8 बजे दिल्ली एयरपोर्ट को आपातकालीन अलर्ट पर रखा गया, जब मुंबई से दिल्ली आ रही IndiGo फ्लाइट 6E 762 को बम धमकी मिलने की सूचना मिली। इसके बाद हवाई अड्डे पर सुरक्षा बढ़ा दी गई और सभी जरूरी चेकिंग की गई।

सुरक्षा जांच के बाद हवाई अड्डे पर सामान्य संचालन बहाल कर दिया गया। यात्रियों को अस्थायी रूप से स्क्रीनिंग के लिए रोका गया, लेकिन कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

IndiGo के प्रवक्ता ने बताया, आज  मुंबई से दिल्ली जा रही फ्लाइट 6E 762 पर सुरक्षा खतरा नोटिस किया गया। तय प्रोटोकॉल के अनुसार हमने तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित किया और पूरी तरह सहयोग किया। सुरक्षा जांच के बाद विमान को संचालन के लिए अनुमति दी गई।”

उन्होंने आगे कहा, “हमने यात्रियों की असुविधा कम करने के लिए सभी प्रयास किए, उन्हें रिफ्रेशमेंट्स दिए और नियमित अपडेट साझा किए। हमारी प्राथमिकता हमेशा यात्रियों, चालक दल और विमान की सुरक्षा रही है।”

अधिकारियों ने पुष्टि की कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में थी और एयरपोर्ट पर सामान्य संचालन फिर से शुरू कर दिया गया है।