Breaking News

सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत     |   ठाणे: मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा 26 टन वजन वाला कंटेनर, टला बड़ा हादसा     |   ग्रेटर नोएडा: एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक सफाई के दौरान 2 की दम घुटने से मौत     |   जम्मू-कश्मीर के दरहाली अट्टी इलाके में अचानक आई बाढ़, घरों और खेतों में घुसा पानी     |   दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों के लिए बड़ी राहत     |  

मेरठ में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, दो पक्षों के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत

मेरठ में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। आरोप है कि खूनी संघर्ष के दौरान दो पक्षों में ताबड़तोड़ गोलियां चली जिसमें एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल बताए जा रहे है। कई थानों की पुलिस मौके पर है, जिसके बाद अब हत्यारों की तलाश जारी है।

आपको बता दें मेरठ के थाना हस्तिनापुर क्षेत्र के लतीफपुर गांव का है जहां कार सवार बदमाशों ने पमरजीत की गोली मार कर हत्या कर दी। परमजीत जमानत पर छूटकर आया था और उसकी ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। आपको बता दे की कुछ दिन पहले गांव के ही रहने वाले प्रभु सिंह के बेटे तीरथ सिंह की हत्या के मामले में परमजीत को नामजद किया गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। हाल ही में उसकी जमानत हुई इसके बाद परमजीत गांव के बाहर ही अपने साथियों के साथ शराब पी रहा था। तभी कुछ लोग कार से आए और ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। वहीं जवाबी फायरिंग में प्रभु सिंह और कई अन्य को भी गोली लगी है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। 

जिसके बाद परमजीत की पत्नी पायल ने आरोप लगाया है कि गांव का प्रभु सिंह उसके पति से रंजिश रखता था। प्रभु सिंह ने बेटे तीरथ सिंह की हत्या में परमजीत को नामजद कराया था। जिसके बाद परमजीत को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। परमजीत हाल ही में जेल से जमानत पर छूटकर आया था। प्रभु सिंह गांव में लोगों से कहता था कि अमरजीत को मरवा दूंगा। पायल ने कहा कि प्रभु सिंह ने शूटरों से उसके पति की हत्या करा दी। 

फिलहाल कई थानों की पुलिस मौके पर है। पुलिस साक्ष्य भी जुटा रही है। साथ ही जांच कर रही है कि कौन-कौन फायरिंग करने में शामिल था ।फिलहाल आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है और जांच जारी है। पुलिस हत्या आरोपियों की तलाश में जुटी है।

वहीं इस पूरे मामले में मेरठ के एसपी देहात डॉ राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र हस्तिनापुर में किशनपुर और लतीफपुर के रहने वाले व्यक्ति हैं प्रभु और एक परमजीत इन दोनों के बीच में पुराना विवाद है जिसको लेकर आज दोनों पक्षों में फायरिंग की घटना सामने आई है इसमें तीन लोग घायल हुए हैं। इसमें जो परमजीत है उसको अस्पताल भर्ती कराया गया था जहां उसकी मृत घोषित कर दिया गया है। दो लोगों की हालत स्थिर है इलाज चल रहा है परिजनों से और अन्य लोगों से वार्ता की जा रही है। आगे की विधिक कार्रवाई थाना हस्तिनापुर के द्वारा की जाएगी जांच की जा रही है।