Breaking News

पंजाब: दो मौजूदा और एक पूर्व विधायक आज बीजेपी में होंगे शामिल     |   UP के कुशीनगर में कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 5 की मौत     |   'मेरे खिलाफ ED के इस्तेमाल का दबाव', प्रियंक खड़गे का केंद्र पर आरोप     |   MP: देवास में अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को कुचला     |   लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाकर लूटते थे, नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 4 बदमाशों को दबोचा, 2 को लगी गोली     |  

खुलेआम चल रहा है मुर्गों की लड़ाई का सट्टा, पुलिस ने 55 लोगों को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में मुर्गों की लड़ाई पर सट्टा लगाने के आरोप में 55 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि पुलिस को बहजोई थाना इलाके के परतापुर गांव में मुर्गों की लड़ाई पर सट्टा लगाए जाने की खबर मिली थी, जिसके बाद शनिवार शाम वहां छापा मारा गया और 55 लोगों को हिरासत में ले लिया गया।

विश्नोई ने बताया कि पुलिस ने 33 मुर्गे भी बरामद किए, जिनमें से 33 के पैर बंधे हुए थे। उन्होंने बताया कि बदायूं, अमरोहा समेत कई जगहों से लोग यहां आकर मुर्गों की लड़ाई पर सट्टा लगाया करते हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों के खिलाफ जुआ अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।