Breaking News

चक्रवात मुरासु के कारण आंध्र प्रदेश में उखड़े पेड़     |   यूपी में आज बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा     |   जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता     |   'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ सड़कों पर उतरेगी BJP, यूपी के 6 क्षेत्रों में पदयात्रा     |   ट्रंप प्रशासन को SC से झटका, कैलिफोर्निया के 20 हजार बैलेट गिनने पर रोक की मांग खारिज     |  

अच्छा आदमी नहीं था बाबा सिद्दीकी, दाऊद से था कनेक्शन, बोला लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर

उत्तर प्रदेश के बदायूं में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर योगेश उर्फ राजू को पुलिस ने गिरफ्तार किया। योगेश राजू ने कहा कि एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी अच्छे आदमी नहीं थे और उनके भारत का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम से कनेक्शन था।

26 साल का योगेश लॉरेंस बिश्नोई-हाशिम बाबा गैंग से जुड़ा है। उसे पिछले महीने दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में जिम मालिक नादिर शाह की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। 12 अक्टूबर को बाबा सिद्दीकी की हत्या से उसका कोई लिंक नहीं है।

गुरुवार सुबह दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और मथुरा पुलिस की टीम के साथ मुठभेड़ में घायल होने के बाद राजू को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 32 बोर की पिस्तौल, गोला-बारूद और मोटरसाइकिल जब्त की।

पैर में गोली लगने के बाद राजू को जिला अस्पताल ले जाया गया। चोटों का इलाज कराने के बाद, पुलिस अधिकारी राजू को जेल ले गए। बांद्रा इलाके के निर्मल नगर में कोलगेट मैदान के पास बाबा सिद्दीकी के बेटे और विधायक जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर ये वारदात हुई है ।

मुंबई पुलिस के अधिकारी ने कहा कि बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में शूटरों को कथित तौर पर बंदीके मुहैया कराने के आरोप में शुक्रवार को पांच और लोगों को गिरफ्तार किया गया। इससे इस मामले में गिरफ्तारियों की कुल संख्या नौ हो गई है।

अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपित साजिशकर्ता शुभम लोनकर और मास्टरमाइंड मोहम्मद जीशान अख्तर के संपर्क में थे, जो दोनों फरार हैं। पुलिस के मुताबिक, अख्तर ने संबंध पहले लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के साथ बनाए थे और वे कथित तौर पर बाबा सिद्दीकी की हत्या के मास्टरमाइंड में से एक है।