Breaking News

पंजाब: दो मौजूदा और एक पूर्व विधायक आज बीजेपी में होंगे शामिल     |   UP के कुशीनगर में कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 5 की मौत     |   'मेरे खिलाफ ED के इस्तेमाल का दबाव', प्रियंक खड़गे का केंद्र पर आरोप     |   MP: देवास में अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को कुचला     |   लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाकर लूटते थे, नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 4 बदमाशों को दबोचा, 2 को लगी गोली     |  

बीजेपी नेता के आरोप- करहल में युवती की हत्या दिखाती है सपा का दलित विरोधी चेहरा

करहल में उपचुनाव वाले दिन मतदान के दौरान बुधवार को युवती की हत्या हो गई। हत्या के मामले में भाजपा नेता विधायक संगीत सोम ने बड़ा बयान दिया है। संगीत सोम ने इस हत्या में सपाइयों का हाथ बताया। सोम ने कहा कि सपा पूरी तरह दलित विरोधी पार्टी है। ये वो पार्टी है जो जब भी सत्ता में रही, तब दलितों का उत्पीड़न किया।

आपको बता दें संगीत सोम उपचुनाव के दौरान करहल में पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि दलित युवती की हत्या में सपा के लोगों का हाथ है। पीड़ित परिवार ने हत्या का आरोप सपा के लोगों पर लगाया है। कहा कि सपा एक दलित विरोधी पार्टी है। आरोप लगाया कि इस हत्या में सपा के लोगों का हाथ है।कि उपचुनाव में करहल सीट पर दलित वर्ग ने सपा के खिलाफ वोट किया है। आरोप लगाया कि जब-जब सपा की सरकार रही, तब-तब गुंडागर्दी और अपराध का राज था। सपा के लोग गरीबों की जमीन पर कब्जा करते थे। सपा के शासन में महिलाएं असुरक्षित थीं।

वही संगीत सोम ने प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। कहा कि हमारी सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी। माफियाओं को सलाखों के पीछे भेजा। अब यूपी में अपराध पर काबू पा लिया गया है। हर वर्ग का समर्थन भाजपा को मिल रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि उपचुनाव में प्रदेश की सभी नौ विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत होगी।