Breaking News

गुरु रंधावा जिम फायरिंग केस: लॉरेंस गैंग के दो शूटर गिरफ्तार     |   MLC चुनाव: CM डीके शिवकुमार ने रिसॉर्ट में मॉक वोटिंग कराई, कल होना है मतदान     |   मॉनसून ने कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा को कवर किया: IMD     |   2011 से 2020 के बीच खराब हो चुकी और जंगल कटने से प्रभावित 21.76M हेक्टेयर जमीन को भारत ने फिर से किया ठीक     |   यूबीटी बागी सांसद ने लोकसभा स्पीकर को सौंपा पत्र     |  

झारखंड में आरएसएस दफ्तर पर हमला, देर रात फेंके गए पेट्रोल बम

झारखंड की राजधानी रांची से एक बेहद ही सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। यहां के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित निवारणपुर में, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस के कार्यालय परिसर पर देर रात पेट्रोल बम फेंके गए हैं। 

मंगलवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे अज्ञात हमलावरों ने दफ्तर परिसर में दो पेट्रोल बम फेंके। इनमें से एक बम में जोरदार धमाका हुआ, जबकि दूसरा बम नहीं फट पाया। इस हमले के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। एहतियात के तौर पर इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।