Breaking News

चक्रवात मुरासु के कारण आंध्र प्रदेश में उखड़े पेड़     |   यूपी में आज बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा     |   जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता     |   'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ सड़कों पर उतरेगी BJP, यूपी के 6 क्षेत्रों में पदयात्रा     |   ट्रंप प्रशासन को SC से झटका, कैलिफोर्निया के 20 हजार बैलेट गिनने पर रोक की मांग खारिज     |  

UP: ग्रेटर नोएडा हत्याकांड में पुलिस को एक और सफलता, चौथा आरोपित गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में व्यवसायी के किशोर बेटे की हत्या में कथित तौर पर शामिल चौथे आरोपित को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। बाकी तीन संदिग्धों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्होंने बताया कि उनमें से दो को रात में पुलिस के साथ मुठभेड़ में पकड़ लिया गया।

एक अधिकारी ने कहा, बीटा 2 में हुए हत्याकांड का खुलासा आज डीसीपी ग्रेटर नोएडा की टीम के द्वारा कर लिया गया है। इस घटना में संलिप्त तीन अभियुक्तों की कल पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तारी की गयी थी और इन तीनों अभियुक्तों के इकवालिया बयान के आधार पर चौथे अभियुक्त को आज सुबह गिरफ्तार किया गया है।" उन्होंने बताया कि हत्या में इस्तेमाल किया गया वाहन, पीड़ित का मोबाइल फोन, कपड़े और शव को ठिकाने लगाने के लिए इस्तेमाल किया गया ट्रॉली बैग बरामद कर लिया गया है।

गौतम बुद्ध नगर एसीपी बब्लू कुमार ने बताया, "बीटा 2 में हुए हत्याकांड का खुलासा आज डीसीपी ग्रेटर नोएडा की टीम के द्वारा कर लिया गया है। इस घटना में संलिप्त तीन अभियुक्तों की कल पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तारी की गयी थी और इन तीनों अभियुक्तों के इकवालिया बयान के आधार पर चौथे अभियुक्त को आज सुबह गिरफ्तार किया गया है। इन अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त गाड़ी, मृतक का मोबाइल फोन, मृतक के कपड़े साथ ही साथ मृतक की डेडबॉडी को डिस्पोज करने के लिए किया गया ट्रॉली बैग और अभियुक्तों के द्वारा प्रयोग किये कपड़े जिसको इन्होंने छिपा दिया था, सभी बरामद कर लिए गए हैं।"

"इस घटना में संलिप्त अभियुक्तों के बयान के आधार पर इसके, मास्टरमाइंड दो व्यक्ति हैं, मनोज शर्मा, जो कि मृतक का रिश्तेदार भी है। साथ ही साथ वो ढ़ाबे के संचालन में पार्टनरशिप भी हैं तथा दूसरा हिमांशु जो इनके साथ आते-जाते भी रहते हैं, इनके ढाबे पर और इनसे पैसे का लेन-देन भी है, इन दोनों ने मृतक बच्चे की हत्या करके कॉन्सपिरेसी करके इस घटना को अंजाम दिया है।"