Breaking News

चक्रवात मुरासु के कारण आंध्र प्रदेश में उखड़े पेड़     |   यूपी में आज बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा     |   जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता     |   'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ सड़कों पर उतरेगी BJP, यूपी के 6 क्षेत्रों में पदयात्रा     |   ट्रंप प्रशासन को SC से झटका, कैलिफोर्निया के 20 हजार बैलेट गिनने पर रोक की मांग खारिज     |  

UP: गाजियाबाद में टाटा स्टील अधिकारी विनय त्यागी हत्याकांड में एक और आरोपित गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में टाटा स्टील कंपनी के अधिकारी विनय त्यागी हत्याकांड के फरार चल रहे चौथे आरोपित आमिर को कौशांबी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया पुलिस ने कहा कि टाटा स्टील के एक अधिकारी की हत्या के मामले में एक और आरोपित को शुक्रवार को गाजियाबाद में गिरफ्तार किया गया।

टाटा स्टील के भारत बिक्री प्रमुख विनय त्यागी की चार मई को हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने बताया कि जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी और उसे घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। गाजियाबाद के डीसीपी निमिष पाटिल ने कहा कि आरोपित की पहचान आमिर के रूप में हुई है जिस पर 50 हजार रुपये का इनाम था।

आरोपित के पास से चोरी की एक बाइक और एक अवैध हथियार बरामद हुआ। उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है। इससे पहले त्यागी की हत्या का एक आरोपित दक्ष पिछले हफ्ते गाजियाबाद जिले में मुठभेड़ में मारा गया था।