Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

कस्तूरबा आवासीय विद्यालय से लापता हुई तीनों छात्रा सकुशल बरामद, चीफ वार्डन और शिक्षिका निलंबित

मेरठ में लापता हुई तीनों छात्राएं सकुशल बरामद कर ली गई हैं। जिला अधिकारी डॉ विजय कुमार सिंह ने बताया कि इन बच्चियों को उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया है। इस मामले में मुख्य विकास अधिकारी और एडीएम फाइनेंस द्वारा पेश की गई रिपोर्ट के आधार पर संबंधित चीफ वार्डन और शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है।

वही इस पूरे मामले एसएसपी डॉक्टर विपिन ताड़ा ने जानकारी दी कि तीनों बच्चियां नाराज होकर अपने एक परिचित के यहां चली गई थी वहीं से बरामद हुई हैं। बरामदगी के बाद उन्हें बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से आदेश मिलने पर तीनों बच्चियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया और फिर उन्हें उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया है।