Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

AIIMS ऋषिकेश में महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड में एम्स ऋषिकेश के नर्सिंग अधिकारी को महिला डॉक्टर से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

ऋषिकेश कोतवाली के प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने कहा कि आरोपित सतीश कुमार ने रविवार शाम को अस्पताल परिसर में डॉक्टर के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की और उसे अश्लील एसएमएस भी भेजा।

इस घटना से रेजिडेंट डॉक्टरों में गुस्सा है। उन्होंने सोमवार को डीन एकेडमिक्स के कार्यालय के बाहर नारेबाजी की और आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। डॉक्टरों के विरोध के बाद सतीश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।