Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

Delhi: पुलिस के साथ मुठभेड़ में बदमाश घायल, कई आपराधिक घटनाओं में था शामिल

हत्या, रेप, डकैती और झपटमारी के कई मामलों में शामिल आरोपित शनिवार को दिल्ली में पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस अधिकारी ने ये जानकारी दी। घटना दोपहर 12.30 बजे वेलकम थाने के पास हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपित इमरान (18) पर पहले से सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

डीसीपी उत्तर पूर्वी जिला जॉय तिर्की ने बताया कि शख्स हथियार लेकर घूम रहा था। पुलिस ने जैसे ही रुकने के लिए कहा उसने फायरिंग कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जवाबी फायरिंग की और उसके दाहिने पैर में गोली लगी। अधिकारी ने बताया कि उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका इलाज चल रहा है।

इमरान को हत्या के एक मामले में दो सप्ताह पहले जमानत मिली थी। पुलिस ने बताया कि उसके पास से दो राउंड के साथ 7.65 एमएम की पिस्तौल बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और इमरान से पूछताछ की जा रही है।