Breaking News

PM मोदी ने ओमान के सुल्तान और कुवैत के क्राउन प्रिंस से बात की     |   अरविंद केजरीवाल कल मनीष सिसोदिया के घर पर होली मनाएंगे     |   कतर के विदेश मंत्रालय ने कहा कि कल ईरानी जेट विमानों को मार गिराने से पहले चेतावनी दी गई थी     |   तमिलनाडु कांग्रेस चीफ बोले- DMK के साथ गठबंधन के लिए बातचीत जारी     |   पूर्ण चंद्र ग्रहण शुरू, चंद्रोदय होते ही भारत के कई हिस्सों में आएगा नजर     |  

गोवा नाइटक्लब अग्निकांड के आरोपी को दिल्ली से गोवा लाया गया, अब तक 5वीं गिरफ्तारी

Goa: गोवा के एक नाइट क्लब में आग लगने की घटना के सिलसिले में गिरफ्तार पांचवें आरोपी भरत कोहली की ट्रांजिट रिमांड हासिल करने के बाद राज्य पुलिस उसे मंगलवार को दिल्ली से पणजी ले आई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उत्तर गोवा के अरपोरा स्थित ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ में शनिवार रात लगी भीषण आग में 25 लोगों की मौत हो गई थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोहली इस अग्निकांड के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया पांचवां आरोपी है। उससे पहले अंजुना पुलिस ने घटना के संबंध में नाइट क्लब के चार वरिष्ठ प्रबंधन सदस्यों को गिरफ्तार किया था। अधिकारी के मुताबिक, कोहली को सोमवार को दिल्ली में हिरासत में ले लिया गया और मंगलवार को विमान से गोवा लाया गया, जिसके बाद उसे स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी के सब्जी मंडी इलाके का रहने वाला कोहली नाइट क्लब के दैनिक परिचालन की देखरेख के लिए जिम्मेदार था और उसका नाम क्लब मैनेजर से पूछताछ के दौरान सामने आया था।

पुलिस ने बताया कि कोहली से पहले जिन चार लोगों को इस अग्निकांड के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था, उनमें नाइट क्लब का चीफ जनरल मैनेजर राजीव मोदक, जनरल मैनेजर विवेक सिंह, बार मैनेजर राजीव सिंघानिया और गेट मैनेजर रियांशु ठाकुर शामिल हैं।