Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

मेरठ: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का ईनामी बदमाश घायल, जवाबी फायरिंग में दो को पैर में लगी गोली

मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान 25 हजार का ईनामी मोनू और उसका साथी सुहेल पुलिस की गोली पैर में लगने से घायल हो गए। जिसके बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

जहां बदमाशों का तीसरा साथी मौके से भागने का प्रयास कर रहा था, पुलिस ने उसे भी दबोच लिया। पुलिस के अनुसार 25 हजार का इनामी बदमाश मोनू अपहरण और हत्या के मामले में वांछित चल रहा था। और बदमाश सुहेल दस साल की सजा काटकर हाल में ही जेल से छूटा है। उसके बाद भी घटनाओं को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने घायल बदमाशों को उपचार के लिए भेज दिया है। और गिरफ्तार किए गए बदमाशों के साथी से पूछताछ कर रही है।

आपकों बता दे सोमवार देर रात कंकरखेड़ा थाना पुलिस और एसओजी गांव लाला मोहम्मदपुर के निकट चेकिंग कर रही थी। तभी टीम को एक बाइक पर तीन लोग जाते हुए दिखे, टीम ने बाइक सवार लोगों को रुकने का इशारा किया तो वह भागने का प्रयास करने लगे। टीम ने तीनों को सरधना पुल के निकट घेर लिया इस दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में 25 हजार का इनामी बदमाश मोनू उर्फ मोहन गिरी और इंचौली थाना क्षेत्र के लावड़ का रहने वाला बदमाश सुहेल के पैर में गोली लगी। जबकि उनका तीसरा साथी हारून भगाने का प्रयास करने लगा पुलिस ने पीछा कर हारून को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और तीसरे गिरफ्तार किए गए बदमाश से पूछताछ कर रही है।

वहीं इस पूरे मामले में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सरधना थाना क्षेत्र के गांव पोहल्ली की रहने वाली ब्रह्मवती की मोनू ने 8 जून को अपहरण के बाद गोली मारकर हत्या कर दी थी। तभी से आरोपी फरार चल रहा था पुलिस ने उसे पर 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर दिया था।