Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

दिल्ली: उस्मानपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

New Delhi: उत्तर पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर में 34 साल के शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात से गुस्साएं लोगों ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने बताया कि ढाई महीने पहले मरने वाले के छोटे भाई संजय की भी हत्या हो गई थी। इस वजह से उस्मानपुर के लोगों में डर का माहौल है।

मृतक की पहचान विक्की के रूप में हुई है। 15 जून को रात करीब 10:27 बजे मंदिर से घर लौटते समय उस पर अंजान लोगों ने हमला किया। हमलावरों ने उसे पीछे से गोली मारी थी। पुलिस को वारदात की जगह से तीन खाली कारतूस मिले हैं।

हत्या के विरोध में परिवार और इलाके के लोगों ने विक्की के शव को सड़क पर रखकर करीब दो घंटे तक सड़क जाम किया। उन्होंने तुरंत कार्रवाई करने और इंसाफ की मांग की। हालात पर काबू पाने के लिए सीलमपुर, न्यू उस्मानपुर और शास्त्री पार्क पुलिस स्टेशनों से लाकर पुलिस बल तैनात किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने वारदात की जगह पर कड़ी निगरानी रखी। भीड़ पर नजर रखने के लिए दो ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया। डीसीपी डॉक्टर जॉय एन. तिर्की की निगरानी में रात 1:05 बजे शव को हटाया गया और पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया।