Breaking News

देवास TI दिलीप पुरी को कुचलने वाले ट्रक ड्राइवर का हुआ शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली     |   राहुल गांधी आज संगरूर से पंजाब में चुनावी कैंपेन का करेंगे आगाज     |   गुरुग्राम में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, बढ़ते प्रदूषण के बीच प्रशासन का आदेश     |   नितिन नवीन आज गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च की अगुवाई करेंगे     |   रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की साजिश नाकाम     |  

सोनभद्र: मालवाहक वाहन से 31 पेटी विस्फोटक बरामद, चालक गिरफ्तार

सोनभद्र पुलिस ने मंगलवार को 31 पेटी विस्फोटक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। विस्फोटकों को सोनभद्र के खनन क्षेत्र में ले जाया जा रहा था, जहां इसका इस्तेमाल पत्थर खनन के लिए किया जाना था।

सोनभद्र के एडिशनल एसपी त्रिभुवननाथ त्रिपाठी ने बताया कि लोड कैरियर में 31 पेटी विस्फोटक लदा था, जो रीवा से आ रहा था और ओबरा की ओर जा रहा था। डिलीवरी 26 जनवरी के लिए निर्धारित थी, लेकिन ड्राइवर 23 जनवरी को आया और कोई सुरक्षा उपाय नहीं किए गए, जिसके लिए ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया।

कानून के अनुसार, विस्फोटकों को ले जाने के लिए प्रशासन से पूर्व अनुमति की आवश्यकता होती है। हालांकि, इस मामले में ऐसा नहीं किया गया। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।