Breaking News

ईरान-US-इजरायल युद्ध: फ्रांस लाल सागर में 2 जंगी जहाज भेजेगा- राष्ट्रपति मैक्रों     |   महाराष्ट्र: अंबरनाथ में गणेश केमिकल कंपनी में भीषण आग, किसी के हताहत की खबर नहीं     |   लोकसभा स्पीकर हटाने के प्रस्ताव पर BJP से अमित शाह-किरेन रिजीजू समेत 8 नेता बोलेंगे     |   पश्चिमी एशिया युद्ध से अर्थव्यवस्था को नुकसान, LPG की कीमतें बढ़ीं: राहुल गांधी     |   समाजवादी पार्टी असम विधानसभा चुनाव में पांच सीटों पर इलेक्शन लड़ेगी     |  

Meerut: कस्तूरबा गांधी विद्यालय की 3 छात्राएं संदिग्ध परिस्स्थितियों में लापता, जांच में जुटी पुलिस

मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के कस्तूरबा विद्यालय से तीन छात्राएं लापता होने से हड़कंप मच गया है। लापरवाही की हद देखिए स्टाफ छात्राओं को ढूंढने वाला अधिकारियों को जानकारी देने के बजाए घटना को छुपाने में लग रहा। छात्राओं के परिजनों को भी शाम को जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस और बीएसए को अवगत कराया गया। घटना से पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। रात में पुलिस ,सीडीओ और बीसीए की टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की डीएम एसएसपी भी मौके पर पहुंचे। सवाल यह भी उठ रहे हैं कि गेट पर सुरक्षा गार्ड होने के बावजूद छात्राए लापता कैसे हो गई। देर रात तक पुलिस छात्राओं की तलाश में जुटी रही हैं।

आपको बता दें मेरठ के सुरूरपुर के भूनि गांव में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय है। इसमें 100 छात्राए पढ़ती हैं वह रहती हैं ईद और अन्य त्योहारों के चलते 57 छात्राएं घर गई हुई थी विद्यालय में फिलहाल 43 छात्राएं थी बुधवार दोपहर 2:30 बजे छात्रों की गिनती की गई तो 40 छात्राएं थी। विद्यालय के स्टाफ ने बिना किसी को जानकारी दिए लापता तीन छात्राओं को अपने तरीके से पड़ताल शुरू कर दी। शाम को 4:00 बजे तक पता न चलने पर तीनों छात्राओं के परिजनों को जानकारी दी गई तीनों छात्राएं मेरठ जिले की बताई जा रही है। परिजन भी विद्यालय पहुंच गए उन्होंने सरूरपुर थाने में तीनों छात्राओं के लापता होने की सूचना दी । थाना प्रभारी अजय शुक्ला के साथ ही सीडीओ नूपुर गोयल, एडीएम प्रशासन बलराम, बीएसए आशा चौधरी भी विद्यालय पहुंची और स्टाफ से पूछताछ करते हुए जांच की। देर रात तक तीनों छात्राओं के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी। स्टाफ ने बताया कि गुरुवार को यहां लगे सीसीटीवी कैमरे भी नहीं चल रहे थे। बताया जा रहा है कि पीछे का एक गेट में दीवार भी टूटी हुई है। अधिकारियों का कहना है छात्राओं की तलाश जारी है। वहीं छात्रों के परिजनों का आरोप है कि कोई भी टीचर उनसे बात करने को तैयार नहीं है और उनका कोई कुछ नहीं बता रहा है

नेटवर्क 10 न्यूज़ से बात करते हुए वार्डन रीना ने बताया कि कुछ दिन पहले एक छात्रा के पास मोबाइल मिला था जिसके बाद उसके परिजनों से बात की गई और फिर उसके पिता के द्वारा उसको डांट लगाई गई थी। रीना ने बताया कि पहले छात्राओं को तलाश किया गया था जिसके बाद अधिकारियों को सूचित किया गया।

इस पूरे मामले में मेरठ के जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है छात्राओं की तलाश की जा रही है एक जांच कमेटी बनाई है जो भी इसमें दोषी पाया जाएगा सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्कूल में कक्षा 6 से 8 तक की पढ़ाई होती है। तीन बच्चियां लापता है। रात को हमको सूचना मिली थी 3:00 बजे तक बच्चियां विद्यालय में थी सूचना मिलते ही एक टीम को वहां भेजा गया था मैंने खुद जानकारी ली और फिर मैं और एसएसपी मौके पर पहुंचे थे पूरी जांच की है। वहां पर चार-पांच घंटा हम रहे हैं ऐसा लगता है की वार्डन के स्तर पर लापरवाही की गई है। हमें सूचना बहुत विलंब से दी गई है। जबकि उनको सूचना पहले ही दे देनी चाहिए थी। इसकी पूरी जांच की जा रही है। एक टीम गठित की है जो इसकी जांच कर रही है बच्चियां के परिजनों को भी रात को हमने बुलाया था। एक बच्ची के परिजन नहीं आए थे। फिलहाल सबसे पहले बच्चियों को ढूंढने का काम किया जा रहा है। जिसकी भी लापरवाही निकलेगी उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आसपास के सीसीटीवी देखे जा रहे हैं जल्दी कुछ पॉजिटिव रिजल्ट आने की उम्मीद है। एक बच्ची के पास मोबाइल मिला था जो 3 दिन पहले स्कूल में आई थी। मोबाइल प्रतिबंधित है लेकिन वह उसके पास था टीचर ने मोबाइल ले लिया था टीचर ने कुछ कहा होगा। बच्चियां जब बरामद हो जाएगी वह तो जब भी क्लियर हो पाएगा। मोबाइल से जिन से वार्ता की गई है वहां उनकी भी जांच की जा रही है। कल 43 बच्चिया थी 100 का स्ट्रैंथ है छुट्टी और अन्य किसी कारण से बच्चियां नहीं थीं।  यह तीनों दोस्त हैं।