Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

'ऑपरेशन कालनेमि' के तहत पुलिस को बड़ी सफलता, हरिद्वार में 187 फर्जी साधु गिरफ्तार

Uttarakhand: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन कालनेमि ’ के तहत अब तक 187 फर्जी साधुओं को गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 44 फर्जी साधु पकड़े गए।

हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि पिछले दो दिनों में कुल 97 ऐसे लोगों पर कार्रवाई की गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और धारा 81 पुलिस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं। एसएसपी ने कहा कि ये अभियान लगातार जारी रहेगा।