Breaking News

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन बोले - पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में संकल्प अभियान चलाया जाएगा     |   दिल्ली के ओखला फेज-1 में सिलेंडर ब्लास्ट, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां     |   गांधीनगर: आज से गुजरात विधानसभा का तीन दिवसीय विधानसभा सत्र शुरू     |   जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी ने बॉम्बे हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की शपथ ली     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1,365 पहुंचा, 5,326 लोग अब भी लापता     |  

सड़क दुर्घटना में मां-बेटी समेत तीन महिलाओं की मौत

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक सड़क दुर्घटना में मां-बेटी समेत तीन महिलाओं की मौत हो गई औक दो अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि बिलासपुर शहर के करीब सकरी मुख्य मार्ग पर एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई और वाहन में सवार प्रीति शर्मा, प्रीति पुत्री श्रुति शर्मा और घर की एक अन्य सदस्य श्रेया शर्मा की मृत्यु हो गई तथा दो अन्य लोग घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि शहर के शुभम विहार कॉलोनी के रहने वाले अंकित शर्मा, उनकी मां प्रीति शर्मा, बहन श्रुति शर्मा, परिवार की एक अन्य सदस्य श्रेया शर्मा तथा एक अन्य बुधवार रात एक कार में सवार होकर चकरभाटा क्षेत्र के एक होटल में भोजन के लिए गए थे।

जब वह वापसी में देर रात साढ़े तीन बजे सकरी मुख्य मार्ग पर पहुंचे तब कार चला रहे अंकित की आंख लग गयी और उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस घटना में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा अंकित समेत दो अन्य लोग घायल हो गए।