Breaking News

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन बोले - पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में संकल्प अभियान चलाया जाएगा     |   दिल्ली के ओखला फेज-1 में सिलेंडर ब्लास्ट, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां     |   गांधीनगर: आज से गुजरात विधानसभा का तीन दिवसीय विधानसभा सत्र शुरू     |   जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी ने बॉम्बे हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की शपथ ली     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1,365 पहुंचा, 5,326 लोग अब भी लापता     |  

हाथी के हमले से तीन लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दंतैल हाथी के हमले से तीन लोगों की मौत हो गई. जांजगीर चांपा जिले के पंतोरा जंगल से तड़के सुबह दंतैल हाथी कोरबा के कुसमुंडा खदान के करीब पहुंचा था. सुबह रलिया,आमगांव में हाथी के हमले से एक महिला और मवेशियों ने दम तोड़ा. वहीं रात में दो और लोगों को हाथी ने मौत के घाट उतारा. इस घटना के बाद गांवों में दहशत का माहौल है.

हाथी ने खैरभावना गांव निवासी मंत्र राम चौहान की पत्नी और बहन पर हमला किया, जिससे दोनों की मौत हो गई. बताया जा रहा कि दोनों गांव के पास शौच कर वापस घर लौट रहे थे, इसी दौरान हाथी ने हमला कर दिया.

हाथी के गांव पहुंचने की सूचना के बाद से ही वन विभाग की टीम सुबह से उस पर निगरानी रखी हुई है. हाथी दिनभर रलिया के जंगल में छुपा था. रात होने पर दो लोगों को मौत के घाट उतारा. इससे पहले सुबह एक महिला पर हमला किया था, जिससे उनकी भी मौत हो गई.