Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

छत्तीसगढ़ में नाचने को लेकर हुई झड़प में तीन लोगों की मौत, एक घायल

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दो गुटों के के बीच डीजे पर नाचने को लेकर हुए आपसी विवाद में तीन लोगों की मौत हो गई और आधा दर्जन लड़के घायल हो गए। मारपीट के दौरान जिसके हाथ में जो लगा, वह उससे ही एक-दूसरे को पीटने लगा। इसकी गवाही घटना स्थल पर पड़े लकड़ी, डंडे, पत्थर और टूटी हुई कुर्सिया दे रही हैं कि दो गुटों में किस कदर मारपीट हुई है।

मारपीट की घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद दुर्ग के पुलिस अधीक्षक ने अतिरिक्त बल लगाकर ग्राम नन्दनी को छावनी में तब्दील कर दिया। ग्रामीणों ने थाना पहुंचकर पुलिस के समय पर न पहुंचने के लिए आक्रोश भी जताया। डीजे पर नाचने को लेकर शुक्रवार को हुए विवाद में यादव मोहल्ला और शीलता पारा के युवाओं में जमकर मारपीट भी हुई थी। दूसरे दिन शनिवार को सुबह नंदनी गांव के बुजुर्गों ने बैठक कर दोनों गुटों को विवाद खत्म करने के लिए कहा।