Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

छत्तीसगढ़ में एक लाख साक्षरता केंद्र खोले जाएंगे

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर 8 सितंबर को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में राज्य स्तरीय उल्लास मेला का शुभारंभ किया। समारोह में सीएम साय ने कहा कि साक्षरता मिशन के तहत पूरे प्रदेश में एक लाख साक्षरता केंद्र खोले जाएंगे। इसके साथ ही एक लाख स्वयंसेवी शिक्षक और वॉलंटियर्स तैयार किए जा रहे हैं, जो प्रदेश को पूर्ण रूप से साक्षर बनाने में योगदान देंगे।