Breaking News

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन बोले - पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में संकल्प अभियान चलाया जाएगा     |   दिल्ली के ओखला फेज-1 में सिलेंडर ब्लास्ट, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां     |   गांधीनगर: आज से गुजरात विधानसभा का तीन दिवसीय विधानसभा सत्र शुरू     |   जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी ने बॉम्बे हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की शपथ ली     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1,365 पहुंचा, 5,326 लोग अब भी लापता     |  

जहरीले सांप के डसने से मां-बेटी की मौत

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक दुखद घटना घटी है. यहां जहरीले सांप के डसने से मां-बेटी की मौत हो गई है. इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. यह मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के भसेरा गांव की है.

भसेरा गांव निवासी कृष्णा साहू अपनी पत्नी लता साहू और चार बच्चों के साथ रात में अलग-अलग चारपाई पर सो रहे थे. तभी देर रात एक जहरीले सांप ने लता साहू और उनकी बड़ी बेटी ऐश्वर्या साहू जो कक्षा 9 की छात्रा है, को डस लिया.

घटना की जानकारी मिलते ही तड़के सुबह कृष्णा साहू ने फिंगेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मां-बेटी को प्राथमिक उपचार के लिए लाया. लेकिन दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें महासमुंद के अस्पताल में रेफर किया गया. इस दौरान मां लता साहू ने रस्ते में ही दम तोड़ दिया. वहीं अस्पताल पहुंचने के बाद इलाज के दरमियान ऐश्वर्या साहू उम्र 13 वर्ष ने भी अंतिम सांस ली. इस घटना ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है.