Breaking News

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन बोले - पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में संकल्प अभियान चलाया जाएगा     |   दिल्ली के ओखला फेज-1 में सिलेंडर ब्लास्ट, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां     |   गांधीनगर: आज से गुजरात विधानसभा का तीन दिवसीय विधानसभा सत्र शुरू     |   जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी ने बॉम्बे हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की शपथ ली     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1,365 पहुंचा, 5,326 लोग अब भी लापता     |  

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 2 अतिरिक्त जज, अधिसूचना हुई जारी

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के लिए दो नए अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई है। केंद्र सरकार ने अधिवक्ता बिभु दत्त गुरु और अमितेंद्र किशोर प्रसाद को वरिष्ठता के क्रम में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है। इन नियुक्तियों से न्यायालय की कार्यप्रणाली में सुधार की उम्मीद है, जिससे लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आ सकती है।

सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम की सिफारिश पर राष्ट्रपति के अनुमोदन के बाद हाईकोर्ट के दो जजों की नियुक्ति का नोटिफिकेशन भारत सरकार ने जारी कर दिया है। विभू दत्ता गुरू और अमितेंद्र किशोर प्रसाद छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए एडिश्नल जज होंगे। दोनों की नियुक्ति दो सालों के लिए की गई है। 

21 फरवरी 2024 को, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने दो वरिष्ठतम अधिवक्ताओं को उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए सिफारिश भेजी थी। इन दो नामों पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने भी अपनी सहमति दी थी।