Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

एनएलसी इंडिया लिमिटेड में 877 पदों पर अप्रेंटिसशिप का मौका

नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन (NLC) भारत की नवरत्न कंपनियों में से एक मानी जाती है। इसी कंपनी की ओर से अब अप्रेंटिसशिप पदों पर नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे अभ्यर्थी जो इस भर्ती के लिए योग्यता रखते हैं वे निर्धारित अंतिम तिथि 10 नवंबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म एनएलसी की ऑफिशियल वेबसाइट nlcindia.in पर उपलब्ध है जहां से आप स्वयं से इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि यह भर्ती ट्रेड अप्रेंटिस और नॉन इंजीनियरिंग ग्रेजुएट के पदों पर निकाली गयी है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 877 रिक्त पदों को भरा जाएगा। ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा नॉन इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों ने बीकॉम, बीएससी, बीबीए, बीसीए, बीएससी (जियोलॉजी) आदि किया है।