Breaking News

ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने एस जयशंकर को अमेरिका-इजरायल के हमलों की जानकारी दी     |   भारत और ईरान के विदेश मंत्रियों ने क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर फोन पर बात की     |   महाराष्ट्र में UCC लाने की तैयारी, BJP विधायक ने प्राइवेट बिल सदन में किया पेश     |   चीन की रेड क्रॉस सोसाइटी के जरिए ईरान को 2 लाख डॉलर की आर्थिक मदद देगी     |   सबरीमाला सोना चोरी केस: SIT ने HC में मुख्य पुजारी की जमानत रद्द करने की मांग की     |  

विराट के सामने बच्चे हैं बाबर, जानिए आंकड़े

T20 WORLD CUP 2024: वैसे तो इन दिनों क्रिकेट जगत में आईपीएल 2024 सुर्खियां बटोर रहा है, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट में भी हलचल मची हुई है, बाबर को  कप्तानी फिर से मिल गई, तो वहीं जहां 26 मई को आईपीएल का समापन होगा, उसके बाद टी20 वर्ल्डकप शुरु हो जाएगा। लेकिन कोहली के वर्ल्डकप खेलने पर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन टी20 में उनका रिकॉर्ड शानदार हैं,

दूसरी ओर बाबर  आजम की तुलना अक्सर विराट से होती रहती है, लेकिन कोहली के आंकड़े हैरान कर देने वाले हैं, उन्होंने कुल पांच टी20 वर्ल्डकप खेले हैं जिसमें कि 27 मैचों में उनके 1,141 रन हैं  और यह रन 81 की औसत से बनाए गए हैं। वहीं बाबर आजम की बात की जाए तो वह 13 मैचों में 427 रन ही बना पाए हैं। इस हिसाब वह कोहली से काफी पीछे हैं।