Breaking News

बजट सत्र: निशिकांत दुबे के संबोधन में से अर्बन नक्सल और टुकड़े टुकड़े शब्द को हटाया गया     |   बांग्लादेश चुनाव में रहमान को 50 सीट, जमात फिलहाल 2 सीटों पर अटकी     |   चुनाव आयोग की कल बंगाल के चुनाव अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक होगी     |   FIR हो, मुकदमा हो या प्रिविलेज प्रस्ताव लाएं - किसानों के लिए लड़ूंगा: राहुल गांधी     |   T20 World Cup 2026: नामीबिया ने जीता टॉस, भारतीय टीम पहले बैटिंग करेगी     |  

IND vs PAK: भारत-पाक मैच का सस्पेंस खत्म, जोश में भारतीय टीम, तिलक बोले- हम उत्साहित और तैयार

IND vs PAK: टी20 विश्व कप में भारत पाकिस्तान के मैच को लेकर अब जब सस्पेंस खत्म हो गया है, तो भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा भी 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले इस हाई-प्रेशर मैच के लिए उत्साहित है। आईसीसी और दूसरे सदस्य देशों के दबाव के बाद पाकिस्तान ने कोलंबो में होने वाले इस महत्वपूर्ण मैच का बहिष्कार करने के फैसले पर यू टर्न ले लिया।

अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाने वाले तिलक वर्मा ने कहा कि मौजूदा टी20 विश्व कप में जरूरत पड़ने पर वह भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर और टिककर बल्लेबाजी कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नामीबिया के खिलाफ गुरुवार के मैच के लिए फिट हैं, जबकि वे पहला मैच नहीं खेल पाए थे।

अमेरिका के खिलाफ पहले मैच में वानखेड़े की गीली पिच पर लड़खड़ाते बल्लेबाजी प्रदर्शन के बाद भारतीय बल्लेबाजी क्रम फिरोज शाह कोटला की पिच पर गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ आक्रामक खेल दिखाना चाहेगा, जिसे अच्छी टीमों के लिए बेहतरीन पिच कहा जा सकता है।