Breaking News

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी देवेश चंद्र श्रीवास्तव को तिहाड़ जेल का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया     |   भारत ने छठी बार जीता U19 वर्ल्ड कप, फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से दी शिकस्त     |   हरसौर में नागौर पुलिस की ओर से जब्त 10 टन विस्फोटक मामले की जांच NIA को सौंपी गई     |   दिल्ली: सफदरजंग के पास NDMC गोदाम में आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं     |   ओडिशा में 1.1 करोड़ इनामी माओवादी दंपती समेत 17 अन्य विद्रोहियों ने सरेंडर किया     |  

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट से पहले टीम में लौटे विराट कोहली, इस वजह से ली थी छुट्टी

भारत 26 दिसंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट खेलने जा रहा है। दो मैचों की सीरीज के लिए रोहित शर्मा के हाथों में टीम की कमान सौंपी गई है। विराट कोहली मैच से पहले टीम के साथ शामिल हो गए हैं।

ऐसे में कोहली 20 दिसंबर को प्रिटोरिया में प्रैक्टिस मैच के लिए उपलब्ध नहीं थे। इस बीच ऐसा कहा जा रहा था कि कोहली पारिवारिक इमरजेंसी के कारण अचानक से भारत लौट गए हैं और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले टीम में वापसी करेंगे।

इस बीच ऐसा कहा जा रहा है कि बीसीसीआई और भारतीय टीम मैनेजमेंट को इस बारे में पहले से पता था कि कोहली 20 से 22 दिसंबर तक टीम के साथ मौजूद नहीं रहेंगे। इस बीच बीसीसीआई के एक प्रमुख अधिकारी ने बताया कि "विराट कोहली इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।"

टीम मैनेजमेंट को इस बार में पहले से जानकारी थी। इस कोई ऐसी बात नहीं थी, जो एकदम से हुई पारिवारिक इमरजेंसी के कारण हुई। अधिकारी ने आगे बताया कि जिस खिलाड़ी की बात हो रही है उसका नाम विराट कोहली है। ऐसी चीजों वह काफी प्लेनड हैं। कोहली ने अपनी लंदन यात्रा के बारे में पहले से मैनेजमेंट को बताया था और यह पहले से प्लान की गई थी।