Breaking News

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी देवेश चंद्र श्रीवास्तव को तिहाड़ जेल का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया     |   भारत ने छठी बार जीता U19 वर्ल्ड कप, फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से दी शिकस्त     |   हरसौर में नागौर पुलिस की ओर से जब्त 10 टन विस्फोटक मामले की जांच NIA को सौंपी गई     |   दिल्ली: सफदरजंग के पास NDMC गोदाम में आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं     |   ओडिशा में 1.1 करोड़ इनामी माओवादी दंपती समेत 17 अन्य विद्रोहियों ने सरेंडर किया     |  

भारत-पाकिस्तान मैच से पहले ही विराट कोहली से हुई बड़ी चूक, सोशल मीडिया पर तस्वीरों ने मचाया कोहराम

भारत और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस हाई वोल्टेज मुकाबले से पहले टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली से बड़ी भूल हुई, जिसका एहसास उन्हें मैच शुरू होने के 6 ओवर के बाद हुआ। किंग कोहली की गलत जर्सी के साथ तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें कोहली मैदान पर कंधे पर सफेद धारियों वाली गलत जर्सी पहने हुए नजर आ रहे है।

कोहली को इसका एहसास खुद बीच मैच में हुआ। इसकी तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें कोहली कप्तान रोहित को इशारें में ये बताते हुए नजर आए कि उन्होंने गलती से पुरानी जर्सी पहन ली है।

इसके बाद अगले ओवर में विराट कोहली कंधे पर तिरंगा धारियां बनी हुई जर्सी पहनकर आए। हालांकि, विराट कोहली की गलत जर्सी पहनने को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस कई प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। किसी यूजर का कहना है कि भारत बनाम पाकिस्तान मैच के प्रेशर की वजह से कोहली गलत जर्सी पहनकर आ गए।