Breaking News

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन 27-28 जनवरी को बंगाल के दौरे पर रहेंगे     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन 27-28 जनवरी को बंगाल के दौरे पर रहेंगे     |   बांग्लादेश को झटका, ICC ने भारत से बाहर मैच कराने की मांग खारिज की     |   कर्नाटक के गवर्नर ने कल असेंबली को संबोधित करने से मना किया, वजह अभी साफ नहीं     |   नोएडा इंजीनियर मौत: आरोपी बिल्डर अभय को फिर से न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |  

ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए U19 टीम इंडिया का किया एलान, राहुल द्रविड़ के बेटे समित को मिली जगह

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मल्टी फॉर्मेट सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है. इस टीम में टीम इंडिया के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ को शामिल किया गया है. दरअसल, समित को भारत की अंडर-19 टीम में शामिल किया गया है. 

समित द्रविड़ को 4 दिवसीय टेस्ट मैच और वनडे सीरीज के लिए चुना गया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अंडर-19 शृंखला का आगाज 21 सितंबर से होगा। इस सीरीज में 2 चार दिवसीय टेस्ट और 3 वनडे मैच खेले जाएंगे। समित द्रविड़ फिलहाल कर्नाटक टी20 लीग महाराजा ट्रॉफी में खेल रहे हैं